बसुकेदार तहसील के डालसींगी में बीते 31 अक्तूबर को बारात बस के दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
रविवार को जयपाल सिंह भंडारी की उपचार के दौरान देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में मौत हो गई। विदित हो कि बीते 31 अक्तूबर को क्यूंजा से डालसिंगी लौट रही बारात की बस गांव से करीब 100 मीटर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी।
जबकि एक अन्य ने 1 नवंबर को बेस अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हादसे में 27 लोग घायल हुए थे, जिसमें 6 को हायर सेंटर रेफर किया गया था। इन्हीं शामिल मृतक जयपाल सिंह पिछले 18 दिन से वह जीवन और मौत के बीच जूझ रहा था।