फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपलपड़ाव रेंज में तस्करों और वन कर्मियों में फायरिंग

विज्ञापन
गूलरभोज में वनकर्मियों से मुठभेड़ के बाद तस्करों द्वारा छोड़ी गई सागौन की लकड़ी एवं बाइकें। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गूलरभोज। जंगल से सागौन की लकड़ी ले जा रहे तस्करों का वन कर्मियों से आमना-सामना हो गया। तस्करों की ओर की गई तीन राउंड फायरिंग के जवाब में वनकर्मियों ने भी दो राउंड फायर किए। खुद को घिरता देखकर तस्कर गिल्टे लदी दो बाइकें छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने फरार तस्करों की पहचान कर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेंजर भूपेंद्र कुमार मेहरा को रविवार देर रात सूचना मिली कि पीपलपड़ाव रेंज के जंगल से तस्कर सागौन की लकड़ी तस्करी कर ले जा रहे हैं। इस पर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तस्करों का पीछा किया। ग्राम पत्थरकुई के पास बाइक सवार तस्करों ने टीम को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। टीम ने भी जवाब में हवाई फायरिंग की। लगातार फायरिंग के बाद तस्कर गिल्टे लदी दो बाइकें (यूपी 02-7303) और (यूए 06 सी 9280) मौके पर छोड़कर तीसरी बाइक में सवार साथी के साथ फरार हो गए।
रेंजर मेहरा ने बताया कि तीन राउंड फायरिंग तस्करों और दो राउंड फायर टीम की ओर से की गई। फायरिंग में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। तस्करों की पहचान ग्राम ककराला निवासी कक्कू, गोगी, गुरमीत और पप्पी के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बरामद लकड़ी और बाइकों को जब्त कर पीपल पड़ाव रेंज कार्यालय में रखा गया है। टीम में वन दरोगा सीपी जोशी, मदन सिंह, वन रक्षक इमरान, पान सिंह गोनिया आदि थे।
विज्ञापन

चोरी की बाइकों से होती है तस्करी
गूलरभोज। जंगल से लकड़ी को काटने के बाद तस्कर गिल्टे ले जाने के लिए चोरी की बाइकों का इस्तेमाल करते हैं,ताकि पकड़े जाने के बाद बाइक से तस्करों की पहचान न हो सके। पुलिस चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने बताया कि क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले में ककराला निवासी रंजीत, जित्ता और होशियार ने पूछताछ में कबूला था कि चुराई गई बाइकों से ही जंगल से लकड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। चोरी की बाइकों का इस्तेमाल कच्ची शराब की तस्करी के लिए भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें