फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बडेथ के डाकघर व सरकारी राशन की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iआग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता
विज्ञापन

I

Iडाक व पूर्ति विभाग ने पुलिस को नहीं दी लिखित तहरीरI
Iराशन सहित डाक विभाग की काफी सामग्री जलकर राख
I
Iबसुकेदार उप तहसील के बडेथ गांव में पुराने मकान में संचालित डाकघर और सरकारी राशन की दुकान में आग लगने से काफी कीमती सामग्री जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने देर रात हुई घटना के बारे में पुलिस और विभाग को सूचना दी, जिसके बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक दोनों विभागों से तहरीर भी नहीं मिली है।I
Iपिछले लंबे समय से बडेथ में भ्यूंराज सिंह भंडारी और जयवीर सिंह भंडारी के दो कमरों के पुराने मकान में अलग-अलग कमरों में डाकघर व सरकारी राशन की दुकान संचालित हो रही है। बीते शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे दोनों कमरों में आग लग गई, जिससे राशन सहित डाक विभाग की सारी सामग्री जलकर राख हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद नौटियाल ने बताया कि रात 11.40 पर उनके छोटे भाई ने सूचना दी कि डाकघर में आग लगी है। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, पर तब तक दोनों कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iउन्होंने बताया कि रात को ही पुलिस, डाक विभाग और पूर्ति विभाग के ग्रेन डीलर और अधिकारी-कर्मचारियों को सूचना दे दी गई थी। बसुकेदार पुलिस चौकी की टीम रात को ही मौके पर ही पहुंच गई थी। इधर, चौकी प्रभारी एडिशनल सब इंस्पेक्टर अनूप शर्मा ने बताया कि डाकघर व सरकारी गल्ला में आग लगी है। नुकसान के बारे में संबंधित पोस्टमास्टर और ग्रेन डीलर द्वारा अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। पोस्टमास्टर द्वारा बताया गया कि कुछ रजिस्टर आधे-आधे जले हैं। मुख्य रजिस्टर वह अपने साथ घर ले गए थे, जो सुरक्षित हैं। वहीं, ग्रेन डीलर ने भी गोदाम में कम ही राशन होने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अभी तक दोनों पीड़ित पक्षों की तरफ से उन्हें लिखित में आगजनी की घटना की तहरीर नहीं मिली है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें