फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: केदारनाथ धाम में आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन, वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 28 Apr 2026 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पता चला कि सुमित नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक रील साझा की गई थी। वीडियो में सुमित नाम का युवक मंदिर परिसर के समीप अपने साथियों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
केदारनाथ में आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


कोतवाली सोनप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पता चला कि सुमित नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक रील साझा की गई थी। वीडियो में सुमित नाम का युवक मंदिर परिसर के समीप अपने साथियों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाता दिखाई दे रहा है।

Uttarakhand News:  लगातार बढ़ रहा है संवेदनशील केदारताल का आकार, जल्द  स्थिति जानने जाएगी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद धाम की मर्यादा भंग होने की शिकायतें सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच जारी है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें