फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलसंस्थान का 92 लाख का फिल्टर पंप बना शोपीश

विज्ञापन
विज्ञापन
जलसंस्थान का लाखों का फिल्टर पंप लंबे समय से शोपीस बना हुआ है। बरसात के सीजन में रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में विभाग की पुनाड़ पेयजल योजना से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। यहीं नहीं, बुधवार तड़के हुई तेज बारिश के चलते योजना के स्रोत पर मलबा जमा होने से नगर के कई हिस्सों में दिनभर पेयजल सप्लाई भी ठप रही।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र की करीब दस हजार आबादी के लिए जलसंस्थान द्वारा पुनाड़ गदेरा पेयजल योजना से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन बरसात में योजना से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जबकि विभाग द्वारा करीब चार वर्ष पूर्व 92 लाख की लागत से स्रोत पर फिल्टर लगाया गया था, जिसकी क्षमता प्रतिदिन एक लाख लीटर पानी साफ करने की है, लेकिन यह लंबे समय से शोपीस बना हुआ है। ऐसे में नगर के अमसारी पुनाड़, हितडांग, महादेव महोल्ला, मुख्य बाजार, मकड़ी बाजार, भाणाधार, गुलाबराय व बेलणी समेत अन्य स्थानों पर गंदे पानी की आपूर्ति होती है। विभाग द्वारा स्रोत व स्टोर टैंक की सफाई नहीं की जा रही है, जिस कारण गंदा पानी सीधे घरों तक पहुंच रहा है। स्थानीय शैलेंद्र भारती, प्यार सिंह, मोहित डिमरी, विकास डिमरी आदि का कहना है कि फिल्टर लगाने के बाद भी नगरवासी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह का कहना है कि फिल्टर को ठीक कराते हुए जल्द शुरू किया जाएगा। साथ ही और अधिक क्षमता के एक और फिल्टर लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें