फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मद्महेश्वर घाटी की समस्याओं के लिए एकजुट संघर्ष करेंगे ग्राम प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मद्महेश्वर घाटी के गांवों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर मनसूना न्याय पंचायत ग्राम प्रधान संगठन का गठन करते हुए ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी को अध्यक्ष व दिव्या देवी को सचिव चुना गया है।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि क्षेत्र को जोड़ने वाला ऊखीमठ-मनसूना-रांसी मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। जगह-जगह पर उखड़े डामर से दुर्घटना का खतरा बना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों के सेंचुरी में शामिल होने से तीर्थाटन, पर्यटन व मूलभूत सुविधाएं हाशिए पर सिमट गई हैं। कहा कि सारी-मनाणा माई, केदारनाथ-मद्महेश्वर-पांडव सेरा-नंदकुंड, बुरूवा-बिसुड़ीताल पैदल मार्गों को विकसित कर एडवेंचर, ट्रेकिंग को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में होम स्टे के माध्यम से पर्यटन व स्वरोजगार को बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में न्याय पंचायत मनसूना ग्राम प्रधान संगठन का गठन किया गया, जिसमें प्रेमलता देवी को उपाध्यक्ष, प्रदीप राणा को मीडिया प्रभारी, कमलेंद्र सिंह नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि पीएस राणा, वीर सिंह पंवार, राजेश्वरी देवी, कुंती देवी, सरोज देवी, पुष्पा देवी, महावीर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। इधर, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने नव गठित कार्यकारिणी को एकजुट होकर क्षेत्रीय समस्याओं के लिए लड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें