फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में लड़ी जा रही लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई : बहुगुणा

विज्ञापन
रुद्रपुर में गोष्ठी को संबोधित करते भाकपा माले नेता राजा बहुगुणा। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दरुद्रपुर। संविधान बचाओ मंच के बैनर तले रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक धर्मशाला में सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर संविधान बचाओ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भाकपा माले के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा कि देश में हो रहे प्रचंड विरोध के चलते मोदी सरकार को नागरिकता संशोधन कानून को वापस ले लेना चाहिए और रोजी-रोटी के मसले को हल करना चाहिए। देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही है। सरकार ने संविधान और लोकतंत्र का मजाक बना कर रख दिया है। मौलाना फब्वाद हसन खां ने कहा कि मोदी सरकार ने धर्म आधारित नागरिकता के बहाने संविधान में सेंध लगाई है।
सीपीआई के जिला मंत्री कामरेड राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और सीपीएम के जिला सचिव कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमने जिन प्रमाणों से सरकार को चुना है, वही हमारा नागरिकता का पूरा प्रमाण है। तय हुआ कि मंच की ओर से जिलेभर में गोष्ठियां, जनजागरण अभियान के साथ ही 14 मार्च को रुद्रपुर में कन्वेंशन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

संचालन माले के जिल सचिव आनंद नेगी ने किया। वहां एडवोकेट रविंद्र पंत, अरशद, दिनेश तिवारी, दिनेश चंद्र, गुरविंदर सिंह, धीरज जोशी, नवीन आर्या, सत्येंद्र यादव, निरंजन लाल, पुष्कर सिंह, मनोज सिंह, गंगा सिंह, जसवंत सिंह, कृष्णा सामन्त, अमनदीप कौर, रविंदर कौर, प्रेरणा गर्ग, सलीम खान, राजेंद्र सिंह चौहान, निजामुद्दीन, मुजाहिद मियां, कैलाश नाथ सिंह, एपी भारती, निशा शर्मा, कार्तिक सरकार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें