फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस लाइन में आयोजित कृष्ण जनमाष्टमी कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कृत करते एसएसपी ? - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रुद्रपुर पुलिस लाइन में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डीपीएस स्कूल रुद्रपुर और झांकी सजाओ प्रतियोगिता में पुलभट्टा थाने को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल, डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिस लाइन के साथ ही विभिन्न स्कूूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें किच्छा रोड स्थित डीपीएस स्कूल प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय और आदित्य ग्रुप डांस तृतीय रहा। महोत्सव में जिले के सभी थानों ने झांकी सजाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें पुलभट्टा थाने की झांकी पहले, किच्छा की दूसरे और केलाखेड़ा की झांकी तीसरे स्थान पर रही। देर शाम करीब सात बजे से शुरू हुए महोत्सव का रात 12 बजे विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ सिटी हिमांशु साह, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह राणा सहित सभी थानों के क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें