फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: भाणाधार-पुनाड़ में भालू और गुलदार की दहशत

Thu, 07 Aug 2025 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल, सुरक्षा के इंतजाम की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय के भाणाधार और पुनाड़ में भालू और गुलदार की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। जंगली जानवर खेतीबाड़ी को नुकसान पहुंचा रहे हैं साथ ही जानमाल का खतरा भी बना है। स्थानीय लोगों ने डीएफओ से मुलाकात कर सुरक्षा इंतजाम करने और जंगली जानवरों की दहशत से निजात दिलाने की उठाई मांग।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के भाणाधार, पुनाड़ और पैंयाखील के साथ ही अन्य क्षेत्रों में सुबह होते ही भालू धमक जा रहा है। भालू, घरों के आंगन से लगे खेतों तक पहुंचकर वहां सब्जी और फल-फूलों को नुकसान पहुंचा रहा है। बीते तीन-चार दिनों में दो बार भालू घरों तक पहुंच चुका है। वहीं शाम ढलते ही गुलदार धमक रहा है। बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभासद किरन पंवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप प्रभागीय वनाधिकारी से मुलाकात की। कहा कि जंगली जानवर घरों तक पहुंच रहे हैं जिससे खतरा बना है। वहीं डीएफओ कल्याणी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि जल्द भालू और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। साथ ही नियमित गश्त भी की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में शैलेंद्र गोस्वामी, तरुण पंवार और पार्वती गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें