रुद्रप्रयाग। प्रशासन ने बीते 26 जून को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर कुंड के समीप हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि 26 जून को कुंड के जेसीबी संचालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए थे जिसमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी हो तो किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में आकर जानकारी दे सकते हैं। संवाद