फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीसी फाटा ने जीता क्रिकेट महाकुंभ का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्मांचल एकादश क्लब खाट-फाटा क्रिकेट महाकुंभ का खिताब एफसीसी फाटा की टीम ने तुंगेश्वर वैली मस्तूरा की टीम को 38 रन से हराकर अपने नाम किया। विजेता टीम के रामपाल को मैन ऑफ द मैच और सुधांशु को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्राफी दी गई।
विज्ञापन

नारायण खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर एफसीसी फाटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुंगेश्वर वैली मस्तूरा की टीम 14.5 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह रावत ने विजेता और उप विजेता टीम को नकद धनराशि के साथ ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर महिला मंगल दलों को भी प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जमुना प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, सचिव आशुतोष तिवारी व कोषाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, जेपी जमलोकी, विष्णु कुर्मांचली, विजय जमलोकी और बीएस शाह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें