फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जल रहे फाटा, रेल, लोछड़ा व जखोली के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी के फाटा, रेल और लोछड़ा के जंगल बीते कई दिनों से धू-धूकर जल रहे हैं, जिससे क्षेत्र में धुंध छाई हुई है। इधर, जखोली रेंज में भी कई जगहों पर वनाग्नि से वन संपदा को व्यापक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह से केदारघाटी में फाटा कस्बे के ऊपरी तरफ के जंगल धू-धूकर जल रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रमोद नौटियाल, नितिन जमलोकी, देवेंद्र सेमवाल, खुशाल रावत आदि का कहना है कि मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ बसे रेल गांव के ऊपरी तरफ जंगल भी आग की चपेट से स्वाह हो रहे है। इधर, जखोली ब्लॉक में भी रेंज कार्यालय के समीप का जंगल जल चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि वनाग्नि के कारण क्षेत्र में जले हुए पेड़ों के गिरने का खतरा बना है। इधर, डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए विभागीय कर्मचारियों के साथ हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें