फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: उद्घाटन मैच में एफसीसी क्रिकेट क्लब फापज बना विजेता

Thu, 01 Jan 2026 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में एफसीसी क्रिकेट क्लब फापज विजेता व ओंकारेश्वर स्पोर्ट्स क्लब ऊखीमठ उपविजेता रहे। लगभग एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के शुभारंभ पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रकाश रावत व श्याम सिंह बिष्ट को क्रिकेट कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ओंकारेश्वर स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के उद् घाटन अवसर पर मधु गंगा ग्रुप के एमडी कुशाल सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें शहीदों की कुर्बानी की बदौलत मिला है। नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि आंदोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव का बलिदान हमेशा याद रहेगा। व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट व क्रिकेट कमेटी अध्यक्ष गणेश वर्मा और सौरभ विराट भट्ट ने कहा कि हमारा सामूहिक प्रयास रहेगा कि प्रति वर्ष आंदोलनकारी अशोक कैशिव की स्मृति में खेलों का आयोजन किया जाए। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार, सरला रावत, पूर्व प्रधान संदीप पुष्वाण, संरक्षक सुनील सिद्ध, रवींद्र रावत, बलवंत रावत और उपाध्यक्ष नागेंद्र शैव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें