फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: एक्सपायरी जीरा और पापड़ मिलने पर किया नष्ट

Wed, 04 Nov 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया छापा मारी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को सिल्ली, अगस्त्यमुनि और विजयनगर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच प्रतिष्ठानों से मिठाई और दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं एक दुकान में एक्सपायरी जीरा और पापड़ मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनोज सेमवाल और फूड सुपरवाइजर सतवीर रावत की टीम ने मिठाई, परचून और डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने बालूशाही, गुलाब जामुन, बेसन का लड्डू, बीकानेरी बर्फी और गाय के दूध के नमूने एकत्र किए। इन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में स्वच्छता मानकों की अनदेखी मिलने पर कारोबारियों को चेतावनी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिष्ठानों में भी अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को परखा
रुद्रप्रयाग। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के दौरान आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने अग्निशमन विभाग को अलर्ट किया। पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देश पर अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद्र रमोला के नेतृत्व में विभाग ने आपातस्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अग्निशमन संसाधनों की उपलब्धता और तत्परता सुनिश्चित की जा रही है। वहीं दुकानों, प्रतिष्ठानों में भी अग्नि सुरक्षा के इंतजामों को परखा जा रहा है। पुलिस ने लोगों से पटाखे खुले और सुरक्षित स्थानों पर जलाने की अपील की। साथ ही आसपास पानी और रेत की बाल्टी रखने, पटाखों को गैस सिलिंडर, पेट्रोल और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से दूर रख सावधानी बरतने को कहा।संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें