फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन की कार्यकारिणी गठित

Fri, 14 Nov 2025 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन की ब्लॉक ऊखीमठ की बैठक में छात्रों एवं शिक्षकों के हितों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही ब्लॉक शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्र ऊखीमठ में आयोजित शिक्षक उन्नयन गोष्ठी का शुभारंभ शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष शिव सिंह पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र हित के लिए सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जिला महामंत्री लखपत सिंह लिंगवाल एवं संयुक्त मंत्री राकेश असवाल ने भी विचार रखे। द्वितीय सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें राम सिंह रावत अध्यक्ष, रघुवीर सिंह पंवार मंत्री, मीनाक्षी नेगी उपाध्यक्ष, पुष्कर सिंह राणा संयुक्त मंत्री एवं कमला भंडारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुंदर लाल, जखोली के ब्लॉक अध्यक्ष शशि गोस्वामी, अगस्त्यमुनि की ब्लॉक अध्यक्ष सुमनलता बर्त्वाल, भूपेंद्र राणा, नरेंद्र सिंह नेगी, प्रताप सिंह रावत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें