फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ख्रीष्ट ज्योति एकेडमी में लगा विधिक जागरूकता शिविर

Fri, 14 Nov 2025 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बाल दिवस पर ख्रीष्ट ज्योति एकेडमी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह कहा कि यह दिवस बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके समग्र विकास और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है। शिविर में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह निषेध, नशा उन्मूलन, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सशक्तीकरण आदि की जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय में निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, रिटेनर अधिवक्ता, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें