आउटसोर्सिंग मेट/बेलदार कर्मचारी संघ ने वर्षों से लोनिवि में कार्यरत मेट/बेलदार कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण करने की मांग की। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता व उप श्रम आयुक्त गढ़वाल मंडल को ज्ञापन भेजा गया।
मेट/बेलदार संघ के अध्यक्ष सुरजी देवी, संरक्षक प्रेम लाल, मंत्री हरीश कुमार, राजेश मिश्रा का कहना है कि लोनिवि के अंतर्गत विभिन्न राजमार्गो के लिए आउटसोर्सिंग के जरिए मेट/बेलदारों की नियुक्ति की गई। संस्था द्वारा कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित रखकर उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रांतीय खंड लोनिवि रुद्रप्रयाग में एजेंसी द्वारा मेट/बेलदारों को पिछले सात वर्षों से तय निविदा के हिसाब से कम मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने एजेंसी द्वारा हटाए गए कर्मचारियों को तैनात करने, पुराने व नए बकाए का भुगतान करने, मेट/बेलदारों को श्रम नियमों के तहत लाभ देने की मांग की है। संवाद