फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्स विजार्ड में अदिति, अनुष्का, अनीशा व ऋतिक रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक स्तरीय प्राथमिक एवं जूनियर मैथ्स विजार्ड एंड स्पैल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नौ संकुलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अदिति, अनुष्का, अनीशा व ऋतिक अव्वल रहे।
विज्ञापन

बीआरसी सभागार में प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी रघुवीर सिंह पुष्पवाण के दिशा निर्देशन में आयोजित की गई प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में खडिया संकुल की अदिति प्रथम, गुप्तकाशी संकुल के अमन द्वितीय और ऊखीमठ संकुल के अंकुश रावत तीसरे स्थान पर रहे। जबकि स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में भींगी संकुल की अनुष्का को पहला, खडिया की रागिनी को दूसरा व ऊखीमठ संकुल की शालिनी को तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा प्राथमिक वर्ग विजार्ड प्रतियोगिता में संकुल भींगी की अनिशा, कालीमठ के आदर्श व संकुल खडिया के आयुष्मान व शुभम क्रमश; पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जबकि स्पैल जीनियस में कालीमठ संकुल के ऋतिक प्रथम, संकुल खुमेरा की अदिति द्वितीय व संकुल ऊखीमठ की विद्या तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा, मग्नानंद भट्ट, देवानंद गैरोला, देवेंद्र सिंह बजवाल, देवेश भट्ट, संजीव, कविता भट्ट, अनुपमा भट्ट, बंशीधर गौड़, दिनेश राणा, विजया रावत समेत अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें