फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: इंटरनेट के अधिक प्रयोग से बढ़ रहा तनाव

Sat, 11 Oct 2025 04:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में एनएचएम के तहत मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि महाविद्यालय में एनएचएम की ओर से मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। बताया गया कि वर्तमान दौर में इंटरनेट का अधिक प्रयोग भी कई प्रकार के मानसिक तनाव और चिंताएं बढ़ा रहा है। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर हुई पोस्टर स्पर्धा में मौली भट्ट ने प्रथम, अनामिका ने द्वितीय व प्रभात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि तंबाकू निषेध पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में दिव्यांशु ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राम प्रकाश के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में डॉ. दीपाली नौटियाल ने मानसिक रोग के बारे में जानकारी दी। अकेले में रहने लगना, थकावट, उलझन, बेचैनी, घबराहट होना समेत कई अन्य लक्षण मानसिक रोग के हैं। यदि कुछ सप्ताह से अधिक समय तक यह लक्षण बने रहें तो उस व्यक्ति को मानसिक रोग हो सकता है जिसका समय पर उपचार किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को अनियंत्रित इंटरनेट का उपयोग न करने के लिए कहा। अधिवक्ता यशोदा खत्री ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को प्राचार्य डाॅ. सीताराम नैथानी, एनएसस के प्रभारी डॉ. विष्णु कुमार, सह प्रभारी डॉ. तनुजा मौर्य आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. दिलीप बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष प्रियांशु मोहन, उपाध्यक्ष अभिषेक आर्य, एनएसएस कमांडर प्रभात, काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल, डीसी आईईसी हरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें