फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: दीपावली पर जगमगाएगा रुद्रप्रयाग बाजार

Sat, 11 Oct 2025 03:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अक्तूबर की शुरुआत के साथ ही जिला मुख्यालय के बाजार में दीपावली की रौनक दिखने लगी है। दीपावली के लिए व्यापारी वर्ग उत्साहित है। बाजारों में रंग-बिरंगी झालरों, सजावटी सामग्रियों और दीयों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं पालिका प्रशासन भी इस बार बाजार और नगर को सजाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन भी इस बार दीपावली को खास बनाने की तैयारी में जुट गया है। पालिका की ओर से मकड़ी बाजार से लेकर बस अड्डे तक पूरे नगर को जगमगाती लड़ियों से सजाने की योजना बनाई गई है। साथ ही नगर के सभी वार्डों और बाजार क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि दीपावली पर शहर एक नए स्वरूप में नजर आए। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने बताया कि इस बार दीपावली पर पूरा रुद्रप्रयाग नगर रोशनी से जगमगाएगा। हमारी कोशिश है कि जब प्रवासी लोग अपने घर लौटें तो अपने नगर को रोशनी से सजा देखकर गर्व महसूस करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें