फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पूर्व सैनिकों ने कैंटीन और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की

Wed, 22 Jul 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों और वीरनारियों ने कैंटीन व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं आदि की मांग की। बैठक में पूर्व सैनिकों ने कैंटीन परिसर में सूचना पट्ट लगाने, 70 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए गेट के भीतर टोकन वितरण तथा अलग रंग के टोकन जारी करने की मांग की। इसके अलावा पार्किंग, ईसीएचएस में चिकित्सकों की उपलब्धता तथा अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन की व्यवस्था करने आदि की मांग भी की।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन के लिए पृथक बैठक हॉल बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने हॉल निर्माण होने तक जिला पंचायत सभागार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला स्तर से जुड़े मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी जबकि शासन स्तर के प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे। बैठक में आठ सिख लाइट इन्फेंट्री के मेजर ओमवीर सिंह ने भी कैंटीन व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें