फोटो
चोपता। तल्ला नागपुर की लंबित चार मांगों के संबंध में ग्रामीण राजकीय पॉलिटेक्निक के अधूरे भवन में एकत्र हुए और सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तल्ला नागपुर क्षेत्र में पॉलिटेक्निक भवन निर्माण शुरू करवाने, तल्ला नागपुर-तुंगनाथ पेयजल योजना का पुनर्गठन करने, तल्ला नागपुर फेज 2 योजना का अधूरा कार्य जल्द पूरा करने और चोपता में पार्किंग निर्माण की के संबंध में आंदोलन का एलान किया था। उन्होंने कहा कि विधायक की ओर मांगों पर कार्रवाई के लिए एक माह का समय मांगा गया है। इसलिए एक महीने के लिए आंदोलन टालने का निर्णय लिया है। सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान ने मांगों का समर्थन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, संपन्न नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण बर्त्वाल, दीप सिंह राणा, प्रधान दलेब सिंह सजवाण, अखिलेश नेगी, साधना देवी,, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद