फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबने एक स्वर में किया विरोध

Sat, 28 Nov 2015 04:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को गुलाबराय मैदान में जनप्रतिनिधियों, जनता, व्यापारियों व जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में पूर्व काबीना मंत्री मातवर सिंह कंडारी ने कहा कि गुलाबराय मैदान नगर का हृदय है। इस पर हेलीपैड का निर्माण उचित नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आनंद बोहरा ने कहा कि जनता विकास विरोधी नहीं है, लेकिन गुलाबराय मैदान सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, खेलकूद व सांस्कृतिक आयोजन का एकमात्र स्थल है। भाजपा नेता भरत सिंह चौधरी ने कहा कि हेलीपैड निर्माण के बजाय शासन-प्रशासन को इसे मिनी स्टेडियम बनाने की दिशा में पहल करे।  


बैठक में एसडीएम सीएस चौहान ने आश्वासन दिया कि हेलीपैड निर्माण से गुलाबराय मैदान में होने वाली गतिविधियों में व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन उपस्थित लोगों ने साफ शब्दों में इसका विरोध किया। बैठक का संचालन अशोक चौधरी ने किया।
विज्ञापन



इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकुर खन्ना,  सभासद दीपांशु भट्ट, संतोष रावत, पंकज बुटोला, अजय झिंक्वाण, बलवीर नेगी, रुकमणि देवी, डा. अमित रतूड़ी, अजय सेमवाल, भरत रावत, जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, विकास डिमरी, रुद्रदत्त उनियाल, प्यार सिंह नेगी, विनोद खंडूडी सहित कई लोग उपस्थित थे।

हस्ताक्षर अभियान चलाया
रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान के अस्तित्व को बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हेलीपैड नहीं बनाने के पक्ष में हस्ताक्षर कर अपना मत रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें