फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वेतन न मिलने पर पर्यावरण मित्र कार्य बहिष्कार पर

Thu, 17 Sep 2026 05:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तिलवाड़ा में लगे कूड़े के ढेर, लोग हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलवाड़ा। नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों को एक माह से वेतन नहीं मिलने पर अक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जगह-जगह कूड़ा जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को एक माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता। कुछ कर्मचारियों को भुगतान हुआ है जबकि कई कर्मचारी अभी वेतन से वंचित हैं। पर्यावरण मित्रों ने कहा कि लंबित वेतन का भुगतान होने तक कर्मचारी मांग के लिए कार्यबहिष्कार जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर सभी पर्यावरण मित्रों को शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें