ऊखीमठ। 15 वर्षों बाद अपनी ध्याणियों की कुशलक्षेम पूछने और भक्तों को दर्शन देने के लिए भ्रमण पर निकली मां चामुंडा बीते बुधवार को तुंगनाथ घाटी के दिलमी गांव पहुंची थी। यहां केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल के साथ ग्रामीणों ने डोली का स्वागत किया था। बीते बुधवार को रात्रि प्रवास के बाद यात्रा अब बृहस्पतिवार को सारी गांव पहुंची।
शंभू प्रसाद नौटियाल (85) ने बताया कि यह पहला अवसर है जब किसी देवरा यात्रा ने इस छोटे से गांव में रात्रि प्रवास किया है। बृहस्पतिवार को दिलमी से देवरा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सारी गांव पहुंची जहां ग्रामीणों ने डोली का स्वागत किया। विभिन्न गांवों के भ्रमण के बाद देवरा यात्रा दो अक्तूबर को बदरीनाथ धाम पहुंचेगी। इस अवसर पर देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, ब्रह्मा अंकित भट्ट, पुजारी सत्यानंद भट्ट, अनूप भट्ट, प्रधान त्रिलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, कीरत सिंह, कृपाल सिंह, रामचंद्र सिंह, राजकुमार नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद