फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश जारी न होने से पुरानी सीटों पर हुए प्रवेश

विज्ञापन
रुद्रपुर पीजी कालेज में शुक्रवार को प्रवेश के लिए लगी छात्र-छात्राओं की भीड़। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में सीट बढ़ाने के लिए हुए आंदोलन के चलते शुक्रवार को 12वें दिन प्रवेश प्रक्रिया एवं शिक्षण कार्य शुरू हुआ। हालांकि शाम तक शासन से 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाए जाने का शासनादेश जारी न होने के पुरानी शेष सीटों पर ही प्रवेश हुए।
विज्ञापन

रुद्रपुर महाविद्यालय में सुबह से ही बीए और बीकॉम के प्रवेश के लिए बनाए गए काउंटरों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ रही लेकिन 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाये जाने का शासनादेश जारी न हो पाने के कारण पुुरानी शेष सीटों पर ही प्रवेश हुए।
बता दें कि महाविद्यालय में बीएससी की सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। बीती पांच अगस्त से सीटें बढ़ाने को लेकर शुरू हुए आंदोलन के चलते बीकॉम में 40 और बीए में करीब 150 सीटों में प्रवेश नहीं हो पाए थे। एबीवीपी के जिला संयोजक रचित सिंह और नगर महामंत्री सौरभ राठौर ने कहा कि कुमाऊं विवि प्रशासन से हुई वार्ता में शनिवार तक शासनादेश जारी होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सोमवार से नियमित रूप से पहुंचेंगे प्राचार्य डॉ. बिष्ट
रुद्रपुर। प्राचार्य डॉ. गंगा सिंह बिष्ट ने सोमवार से नियमित रूप से रुद्रपुर महाविद्यालय में पहुंचेंगे। अब तक उन पर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का भी अतिरिक्त प्रभार था। जबकि रुद्रपुर महाविद्यालय के प्राचार्य का प्रभार डॉ. दिनेश शर्मा पर था।
शुक्रवार को हल्द्वानी कॉलेज की प्राचार्य के रूप में डॉ. वीना खंडूरी के पदभार ग्रहण के बाद डॉ. बिष्ट अब नियमित रूप से रुद्रपुर महाविद्यालय में मौजूद रहेंगे। डॉ. बिष्ट ने कहा कि रुद्रपुर महाविद्यालय में 20 अगस्त तक प्रवेश होने हैं। यदि उक्त तिथि तक 20 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का शासनादेश जारी नहीं हो पाता है तो प्रवेश की तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें