फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊखीमठ के दस और कीर्तिनगर के तीन गांवों में बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ में भीरी-परकंडी मोटर मार्ग पर चट्टान खिसकने से क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। ऊर्जा निगम द्वारा टूटी लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है। वहीं श्रीनगर के विकासखंड कीर्तिनगर में बिजली का पोल गिरने से तीन गांवों के लोग चार दिनों से बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को भीरी-परकंडी मोटर मार्ग पर ककोला गांव के नीचे भारी भूस्खलन के कारण ऊर्जा निगम की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। समस्या के कारण भीरी बाजार समेत ककोला, डमार, टिमरिया, गिवाड़ी, ओरिंग, पेलिंग, सुरसाल, धु्रवनगर आदि गांवों में बिजली सप्लाई ठप रही। ग्रामीण दो दिन से परेशान हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश नेगी ने बताया कि बिजली सप्लाई बाधित होने से बैंक, डाकघर, दूरसंचार और लघु कारोबार पर व्यापक असर पड़ा है। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इधर, ऊर्जा निगम के अवर अभियंता सूरज सिंह रावत ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हरसंभव प्रयास हो रहे हैं कि यथाशीघ्र सप्लाई बहाल हो जाए। दूसरी ओर बिजली का पोल गिरने से विकासखंड कीर्तिनगर के तीन गांवों के लोग चार दिनों से बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे है। डागर पट्टी के टोला, ग्वाड़ और राडागाढ गांवों में चार दिनों से बिजली पानी ठप है। स्थानीय निवासी डा. वीरेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि विगत तीन दिन पूर्व क्षेत्र में हुई भारी बारिश से अखर्वाणी तोक में दो स्थानों पर जमीन धसने से बिजली के पोल गिर गए थे। तब से तीनों गांवों में बिजली ठप है। जबकि बिजली के अभाव में इन गांवों के लिए बनाई पंपिंग पेयजल योजना के पंप संचालित न होने से ग्रामीणों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें