पंतनगर पुलिस की गिरफ्त में नशे के सौदागर।
- फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। पुलिस और एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने नशे का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को 120 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। पंतनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात संयुक्त टीम ने सिडकुल क्षेत्र से दो लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नशे के 120 इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम समरेश निवासी वार्ड नंबर एक ट्रांजिट कैंप और राकेश कुमार निवासी गोलमड़ैया, कृष्णा विहार कालोनी ट्रांजिट कैंप बताया। दोनों ही आरोपी बरेली (यूपी) से नशे के इंजेक्शन लाकर रुद्रपुर और सिडकुल में सप्लाई करते थे।