बीते मंगलवार देर शाम को फाटा (वाया बसुकेदार) जा रहा एक वाहन बडेथ के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य सवार नेपाली युवक घायल हो गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग के बांसवाड़ा में बंद होने के कारण बोलेरो-कैंपर अगस्त्यमुनि-बसुकेदार से फाटा जा रहा था, लेकिन बडेथ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक प्रकाश भट्ट (32) पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी हर्रावाला देहरादून की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य सवार नेपाली मूल का खतेंद्र बहादुर (20) घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा डीडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।