फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनभर स्थानों पर हो रहा भूस्खलन व भू-धंसाव

Sun, 28 Aug 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
गुप्तकाशी-कालीमठ मोटर मार्ग बना खस्ताहाल। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कालीमठ घाटी के गांवों को जोडने वाला गुप्तकाशी-कालीमठ मोटर मार्ग हादसों का सबब बना हुआ है। मार्ग पर दर्जनभर से अधिक स्थानों पर भूस्खलन व भू-धंसाव हो रहा है। इस समस्या के कारण गांवों को जाने वाले छोटे वाहन फंस रहे हैं, जिस दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


कालीमठ घाटी के कबिल्ठा, कोटमा, जाल, चौमासी सहित 15 से अधिक गांवों को जोडने वाला एकमात्र यह मोटर मार्ग आपदा के बाद से बदहाल है। बरसाती सीजन में आए दिन हो रही तेज बारिश विद्यापीठ से लेकर जाल तल्ला तक मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन सक्रिय हो गए हैं।

सबसे खतरनाक स्थिति कबिल्ठा से जाल तल्ला बैंड़ के बीच बनी हुई है। यहां पर पिछले तीन दिनों में छोटे वाहन फंस गए हैं, जिन्हें जेसीबी की मदद से निकाला गया है। ग्राम पंचायत चौमासी के प्रधान सुरेंद्र सिंह तिंदुरी, मुलायम सिंह तिंदुरी, राजेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ को कई बार मार्ग को ठीक करने के लिए काह गया है। लेकिन विभाग द्वारा स्थायी सुधारीकरण के बजाय मशीनों से पहाड़ी काटी जा रही हैं, जिससे भूस्खलन का खतरा और बढ़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले जुलाई माह में भी मार्ग 20 दिन बंद रहा। हल्की बारिश में भी मार्ग बंद हो रहा है, जिस कारण  ग्रामीणों को 5 से 10 किमी पैदल रास्ता तय करना पड़ा। ऐसे में गांवों में बीमार व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में खासी दिक्कत हो रही है। उन्होंने विभाग से मार्ग का शीघ्र स्थायी सुधार करने की मांग की है।

मार्ग पर भूस्खलन व भू-धंसाव जोन के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए सर्वेक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया जाना है। बरसात के बाद मार्ग को स्थायी रूप से ठीक किया जाना है।
विज्ञापन

-- मनोज दास, ईई, लोनिवि ऊखीमठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें