जिला अस्पताल में काला फीता बांधकर ड्यूटी करते डॉक्टर।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। पांच सूत्री मांगों को लेकर सात दिनों से बांह पर काला फीता बांधकर ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर सोमवार को आंदोलन स्थगित कर दिया।
इससे पूर्व जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोपहर तक काला फीता बांधकर ड्यूटी की। प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता की। इसमें मुख्यमंत्री ने उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी डॉक्टरों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। वहां डॉ. एमके तिवारी, डॉ. यतेंद्र बृजवाल, डॉ. यदुराज भट्ट, डॉ. आरडी भट्ट आदि थे।