फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर की हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
रुद्रपुर में आरोपी मोनू मिश्रा। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जमीनी कारोबारी की हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसआई होशियार सिंह ने बताया कि बीते नौ मार्च की रात प्रापर्टी डीलर हयात सिंह स्कूटी से दफ्तर से घर लौट रहा था। इसी बीच रंजिश में प्रकाश जोशी समेत चार लोगों ने उसे रास्ते में रोककर पीट दिया। जान से मारने की नीयत से उक्त युवकों ने फायरिंग भी की। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को खोखे बरामद हुए थे। हयात सिंह की पत्नी दीपा बिष्ट निवासी कीरतपुर की तहरीर पर चार लोगों पर हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 19 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रकाश जोशी, गुरबाज सिंह उर्फ पिंकी और शकीम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में फरार मोनू मिश्रा निवासी भदईपुरा को सोमवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें