फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम स्वयं करेंगे सीएचसी जखोली की जांच

Tue, 19 Jan 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिलाधिकारी डा. राघव लंगर स्वयं सीएचसी जखोली में व्याप्त अनियमितताओं की जांच करेंगे।
विज्ञापन


डीएम ने ग्राम पंचायत देवल में विकास कार्यों में धांधली की जांच के लिए भी दो सदस्यीय कमेटी गठित की है।


बुधवार को जखोली में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने अधिकारियों से जन समस्याएं त्वरित गति से हल करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। ऐसा नही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसील दिवस में 30 शिकायतें दर्ज हुई।

इनमें 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र भट्ट ने सीएचसी जखोली में व्याप्त अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।

अन्य फरियादियों ने भी अस्पताल में जरूरी उपचार उपलब्ध नहीं होने की बात कही।

इडीएम ने कहा कि बार-बार आ रही शिकायतों को देखते हुए सरकार ने इसे पीपीपी मोड से हटाकर अपने अधीन लेने का निर्णय लिया है।

उन्होंने अनियमितताओं की जांच के लिए स्वयं की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। इसमें सीएमओ डा. आरपी बडोनी, सीडीओ सुनील कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद राम और एसडीएम देवमूर्ति यादव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देगी। दूसरी तरफ राज्य आंदोलनकारी जगतराम सेमवाल ने ग्राम पंचायत देवल में विकास कार्यों में धांधली होने की बात कही।

इस पर डीएम ने डीपीआरओ व बीडीओ की दो सदस्यीय कमेटी गठित कर 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।  तहसील दिवस में शिक्षा, सड़क, बिजली, संचार सहित अन्य कई मामलों को लेकर शिकायतें दर्ज की गई।

बीते दो वर्षों में यह पहला मौका है जब तहसील दिवस में 30 शिकायतें दर्ज हुई।  इस मौके पर प्रमुख राजकुमारी रावत भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें