फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग: कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचे डीएम विशाल मिश्रा, सुविधाओं का किया निरीक्षण

Sat, 22 Aug 2026 05:32 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग

सार

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर पैदल मार्ग, पेयजल, स्वच्छता, रैन शेल्टर और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने रेलिंग, साइनेज, डस्टबिन और सीसी कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंचे डीएम विशाल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर पैदल मार्ग और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर तक पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर रेलिंग, साइनेज और डस्टबिन लगाने के साथ ही जरूरत के अनुसार सीसी कार्य कराने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में पेयजल, स्वच्छता, रैन शेल्टर और सौंदर्यीकरण की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि पूरे पैदल ट्रैक को व्यवस्थित और विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। जनपद स्तर के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन


निरीक्षण में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीडीओ मनविंदर कौर, एटीडीओ संजय मेहरा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, ईई जल निगम रमाकांत गुप्ता समेत मंदिर समिति के पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें