गुप्तकाशी। श्री गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ में संस्कृत विभाग के माध्यम से सात दिवसीय संस्कृत सप्ताह शुरू हुआ। प्रथम दिन रामकृष्ण परमहंस सभागार में डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र ने ऑनलाइन और ऑफलाइन संस्कृत प्रशिक्षण प्रदान किया। तकनीकी युग में संस्कृत के इस अनूठे नवाचार को छात्र-छात्राओं ने पसंद किया। इस सत्र में बीए प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत 24 अगस्त को विविध सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें छात्र-छात्राएं संस्कृत गान, भाषण और नृत्य मंचन की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में डॉ. गंगा राम वैश्विक ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।संवाद