रुद्रप्रयाग। जिला पंचायत खलियाण वार्ड से जिला पंचायत सदस्य ग्लालू लाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वह 35 वर्षों तक कांग्रेस के सदस्य रहे और उसकी सदस्यता छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उन्हें ठुकराया है और उनके कार्यों की अनदेखी की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान की मौजूदगी में ग्यालू लाल ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें सदस्यता दिलाई। ग्लालू लाल ने कहा कि कांग्रेस निरंतर उनकी अनदेखी कर रही थी। उनके कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा था जिससे उन्हें हताश और निराश होकर भाजपा की सदस्यता ली है। इस मौके पर जिपंस अमित मैखंडी, गंभीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद