फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बदरीनाथ देवयात्रा पूरी कर मंदिर लौटी मां चामुंडा की डोली

Mon, 12 Oct 2026 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के जाल मल्ला की मां चामुंडा तृतीय चरण की बदरीनाथ देवयात्रा पूरी कर अपने मंदिर लौट आई। एक सितंबर से शुरू हुई इस यात्रा में डोली ने मद्महेश्वर घाटी के गांवों के बाद तुंगनाथ घाटी और चमोली होते हुए बदरीनाथ धाम पहुंचकर देवयात्रा पूरी की। यात्रा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सतकारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम के साथ ही देश के प्रथम गांव माणा के ग्रामीणों ने भी मां चामुंडा का भव्य स्वागत किया। अगले वर्ष मां चामुंडा की चतुर्थ चरण की देवयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें पंचगाईं क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद मंदिर में अयुत महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें