फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जय हो छात्र संगठन की जिला कार्यकारिणी घोषित

Tue, 11 Aug 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। राजकीय महाविद्यालय में जय हो छात्र संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश गोस्वामी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए छात्र-छात्राओं को दायित्व सौंपे। कार्यकारिणी में सक्षम नेगी को संरक्षक और मोहित को संगठन प्रबंधक बनाया गया। मानसी रावत को जिला छात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

संजना रावत, सौरभ और दिव्यांशु को जिला सचिव जबकि अंकुश, रचित, प्राची और रवीना को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोमदेव, नवीन, हंशिका और रूचि जिला सहसचिव बनाए गए। समीक्षा को जिला कोषाध्यक्ष तथा रोहित, प्रियांशु, अर्जुन और उज्जवल को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली। कॉलेज इकाई में प्रियांशी को अध्यक्ष, सिया को उपाध्यक्ष और तमन्ना को छात्रा प्रमुख बनाया गया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष प्रियांशु, मोहन, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें