फोटो
अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत मंगलवार को क्रीड़ा परिसर में ब्लॉक के विद्यालयों के 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की चार आयु वर्गों में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान वर्टिकल जंप, 30 मीटर फ्लाइंग रन, शटल रन, 800 मीटर दौड़ और मेडिसिन बॉल थ्रो के परीक्षण कराए गए। परीक्षणों के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जिला क्रीड़ा प्रभारी मनोज चौहान ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को 10 हजार की खेल किट व दाे हजार प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक मनवर सिंह नेगी, दीपक रावत, शेर मोहम्मद, अंकित रौथाण आदि मौजूद रहे। संवाद