फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरवाड़ी, ताला और पैठाणी गांव का होगा विस्थापन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत उषाड़ा के ताला व पैठाणी तोक और सिरवाड़ी गांव का पुनर्वास किया जाएगा। डीएम वंदना सिंह ने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता हो चुकी है। जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएम ने कहा कि ऊखीमठ ब्लॉक के ग्राम पंचायत उषाड़ा के ताला व पैठाणी तोक में भूंधसाव के कारण हालात खराब हो रहे हैं। जगह-जगह दरारें पड़ने से लोग घरों को छोड़ चुके हैं। वहीं, जखोली के सिरवाड़ी में बादल फटने के बाद से व्यापक क्षति पहुंची है। इसलिए प्राथमिकता के साथ इन गांवों का पुनर्वास किया जाना है। आपदा प्रभावित गांवों में क्षतिग्रस्त पेयजल, सिंचाई नहर, पैदल मार्ग और अन्य संपत्तियों के आकलन के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने लोगों से स्वास्थ्य संबंधित शिकायत पर प्राथमिकता से अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें