फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण और वाणासुर में हुआ संवाद, राम ने तोड़ा शिव धनुष

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शिव नाटक क्लब इंदिरा कॉलोनी के नेतृत्व में चल रही रामलीला में रावण और वाणासुर के बीच संवाद के साथ ही शिव धनुष तोड़ने की लीला का मंचन का किया गया। चौथे दिन रामलीला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा और संस्कार भारती के महामंत्री कुशल अग्रवाल ने किया। रामलीला में रावण बाणासुर संवाद, धनुष का चिल्ला चढ़ाना, जनक लक्ष्मण संवाद, परशुराम लक्ष्मण संवाद, शिव धनुष तोड़ना और सीता की विदाई आदि लीलाओं का मंचन हुआ। जनक की भूमिका सनी घई, रावण की भूमिका जीतू गुलाटी, वाणासुर की भूमिका सनी कक्कड़, राम की भूमिका गौरव भुसरी, लक्ष्मण की भूमिका रवि कक्कड़, सीता की भूमिका वंश वर्मा, विश्वामित्र की भूमिका अरुण अरोरा, परशुराम की भूमिका अवतार खुराना, राजाओं की भूमिका आदित्य कुमार, आदित्य मल्होत्रा, संदीप सिंह, जान गांधी, केशव शर्मा ने निभाई। क्लब पदाधिकारियों ने कुशल अग्रवाल, शिव अरोरा एवं राजेंद्र श्रीधर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां, जॉली कक्कड़, क्लब के सरपरस्त हरबंस लाल ठुकराल , सूरज प्रकाश सुखीजा ,संजय ठुकराल, मदन लाल कक्कड़, मंगत सिंह खुराना, रमेश लाल गांधी, जगदीश सुखीजा, राकेश छाबड़ा, राजकुमार भुसरी, बबलू घई, मोहन अरोरा आदि थे।
विज्ञापन

नारद मोह मंचन के साथ रामलीला का आगाज
सितारगंज। श्री रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को रामलीला में नारद मोह और शंकर-पार्वती संवाद का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलने से समाज की उन्नति संभव है।
श्री रामलीला मैदान में पालिकाध्यक्ष दुबे, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। राधा कृष्ण लीला मंडल वृंदावन के संचालक भारत भूषण की ओर से नारद मोह शंकर-पार्वती संवाद का सुंदर मंचन किया गया। श्री रामलीला कमेटी के संयोजक तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने श्रीराम के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। वहां राकेश त्यागी, शिव कुमार मित्तल, मथुरा प्रसाद तिवारी, हुकुमचंद मित्तल, कमल जिंदल, जिलानी अंसारी, नरेश कंसल, धर्मा देवी, भगवान सिंह भंडारी, सुरेश जैन, भीमसेन गर्ग, अनिरुद्ध राय, पवन अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें