पांच अगस्त कोे अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के लिए श्रीकेदारनाथ धाम व मंदाकिनी-सरस्वती नदी के जल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार पहुंचा दिया है। मंदिर शिलान्यास के दिन जनपद में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास में केदारनाथ धाम की ढाई सौ ग्राम मिट्टी और मंदाकिनी-सरस्वती नदी के संगम का एक कलश जल भी शामिल होगा। विहिप के जिलाध्यक्ष श्रीराम गोस्वामी व महामंत्री बलवंत सिंह बुटोला ने बताया कि 28 जुलाई को चारधाम की मिट्टी व जल लेकर सभी कार्यकर्ता हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। गोस्वामी व बुटोला ने बताया कि शिलान्यास के दिन रुद्रप्रयाग जनपद में जगह-जगह पर विहिप कार्यकर्ताओं के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके लिए मंदिर व चयनित स्थानों पर सभी तैयारियां की जा रही है। ब्यूरो