रुद्रप्रयाग। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के देवरियाताल-चोपता ट्रेकिंग रूट पर जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगाई जिससे वन्य संपदा को नुकसान पहुंचा है। डीएफओ तरुण ने संबंधित रेेंजर को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
बीते 20 जनवरी की शाम को देवरियाताल-चोपता ट्रेकिंग रूट पर देवरियाताल से कुछ दूर वन क्षेत्र में आग लग गई थी। इस दौरान ट्रेकिंग के लिए पहुंचे तीन युवक भी फंस गए थे जिन्हें सकुशल निकाला गया। इधर केदारनाथ वन जीव प्रभाग ने क्षेत्र में वनाग्नि की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएफओ तरुण ने बताया कि उच्च क्षेत्र में वनाग्नि की घटना होना चिंताजनक है। संबंधित रेंजर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही क्षेत्र में जाने वाले एक-एक व्यक्ति इसकी जानकारी प्राप्त करने को कहा गया है। संवाद