फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: गुजरात के श्रद्धालुओं ने ढोल-दमाऊं की धुन पर किया गरबा

Mon, 11 May 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। बाबा केदार के दर्शन के लिए श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले विश्वनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। विश्वनाथ मंदिर पहुंचे गुजरात के श्रद्धालुओं के एक दल ने उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊं की धुन पर जमकर गरबा किया।
विज्ञापन

गढ़वाली लोकधुनों पर गुजराती श्रद्धालु नृत्य करते नजर आए। मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए उत्तराखंड और गुजरात की सांस्कृतिक झलक एक साथ दिखाई दी। गुजरात से आए केशुभाई पटेल और सुरेश भाई पटेल व मीना व सुरेशीवाई ने बताया कि वे पिछले सात दिनों से यात्रा पर हैं और केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे हैं। वर्षों से मन में बाबा केदार के दर्शन की इच्छा थी जो अब पूरी हो रही है। श्रद्धालुओं ने कहा कि उत्तराखंड आकर उन्हें आनंद की अनुभूति हो रही है। यहां के लोग बेहद सरल और आत्मीय हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें