पूर्व काबीना मंत्री मातवर सिंह कंडारी व भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आनंद बोहरा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिलाधिकारी डा. राघव लंगर से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विभिन्न सड़कों की स्वीकृति दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार इनके निर्माण के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यही नहीं भाजपा शासनकाल में स्वीकृत विकास योजनाओं का निर्माण भी ठप पड़ा है।
उन्होंने कहा कि शीघ्र लंबित सड़कों के निर्माण व विकास योजनाओं का संचालन नहीं होता है तो भाजपा आंदोलन करेगी। प्रतिनिधिमंडल में वाचस्पति सेमवाल, अजय सेमवाल, महावीर पंवार, विकास डिमरी, दीपक नेगी, सुनील नौटियाल, घनश्याम पुरोहित, मोहन सिंह बिष्ट, कीरत सिंह नेगी आदि शामिल थे।