फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू पीड़ित महिला की बरेली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा निवासी एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। महिला का बरेली के राममूर्ति अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

खेड़ा निवासी रानी (40) पत्नी तजेंद्र कई दिनों से बीमार चल रही थीं। परिजनों ने तीन दिन पहले उनको रुद्रपुर के सिविल लाइन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में महिला को डेंगू की पुष्टि हुई थी। इस पर परिजनों ने महिला को रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण यहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन महिला को राममूर्ति अस्पताल बरेली लेकर गए, जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शनिवार को परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें