फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की

Wed, 02 Sep 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी को भेजा ज्ञापन, विधायक ने सीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊखीमठ। ऊखीमठ-किमाणा मार्ग तिराहे पर 26 अगस्त को हुए सड़क हादसे में डाॅ. कैलाश पुष्पवान को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने पर लोगों में आक्रोश है। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। वहीं व्यापार मंडल ऊखीमठ, जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

विधायक ने पत्र में कहा कि घटना के बाद डॉ. कैलाश की मौत हो गई थी। इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग से फोन पर वार्ता हुई लेकिन आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट, महामंत्री महेश बर्त्वाल, रवीन्द्र पुष्पवान, अनिल कुंवर, कनिष्ठ प्रमुख प्रदीप त्रिवेदी, प्रधान सुलेखा त्रिवेदी, प्रतिपाल बज्वाल आदि मौजूद थे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कंडारी, पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, आलोक बगवाड़ी, कुंवर सजवाण, अंकुर रौथाड़, प्रमोद नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें