फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा: 24 घंटे निगरानी करेगा कंट्रोल रूम

Wed, 02 Sep 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए जिला आपदा प्रबंधन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कंट्रोल रूम से पूरे यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये नजर रखी जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें सात सेक्टर पैदल यात्रा मार्ग पर हैं। सभी सेक्टरों में तैनात टीमें आपसी समन्वय से काम करेंगी ताकि आपातस्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि पैदल मार्ग पर डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमआरएफ, म्यूल टास्क फोर्स और आपदा मित्रों की टीमें तैनात रहेंगी। मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें