फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बंदरों को पकड़ने की मांग

Sun, 15 Nov 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों का उत्पात लगातार बढ़ रहा है। बाजार, स्कूल-कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खंड विकास कार्यालय के आसपास बंदरों के झुंड लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। बंदर दुकानों से सामान उठा रहे हैं। वहीं राहगीरों और स्कूली बच्चों को हमले का डर सता रहा है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय अमित पालीवाल ने बताया कि बंदर दुकानों में रखे सामान पर झपट्टा मारकर दुकानदारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। छात्रा रुचि बहुगुणा ने कहा कि कॉलेज जाते समय रास्ते में बंदरों का डर बना रहता है। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने बाजार और सार्वजनिक स्थलों से बंदरों को पकड़ने के लिए नियमित अभियान चलाने की मांग की। वहीं नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट ने बताया कि पिछले महीने अभियान चलाकर 65 बंदरों को पकड़ा गया था। आगे भी अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें