फोटाे
अगस्त्यमुनि। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि महाविद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर दोहरी उपलब्धि हासिल की। 13 और 14 नवंबर को ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, ऋषिकेश में आयोजित प्रतियोगिता में अहिंसा रौतेला और मोनिका नेगी की जोड़ी ने युगल वर्ग का चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। वहीं अहिंसा रौतेला ने एकल वर्ग में भी चैंपियन बनकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।महाविद्यालय के प्रशिक्षक आशीष ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था जिसमें महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अहिंसा रौतेला, मोनिका नेगी और पवन कुमार का चयन नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संवाद